हम मिट्टी और गोबर में पैदा हुए - कैबिनेट मंत्री इमरती देवी

मध्य प्रदेश कैबिनेट मंत्री इमरती देवी का आया बड़ा बयान , कहा कोरोना क्या बिगाड़ लेगा , हम मिट्टी और गोबर में पैदा हुए

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री इमरती देवी ने एक बयान दिया है कि कोरोनावायरस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता क्योंकि वह मिट्टी और गोबर में पैदा हुई हैं। और इसलिए कोरोनावायरस उनके पास भी नहीं आ सकता। मध्य प्रदेश की कैबिनेट मंत्री इमरती देवी ने जब से ये बयान दिया है तब से सोशल मीडिया पर उनका बयान तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 90,000 को भी पार कर गई है

 



सरकार लोगों को निर्देश दे रही है की दूरी बनाए रखें और मास्क का प्रयोग करें लेकिन उन्होंने अपने बयान में कहा कि यह मास्क भी वह जबरदस्ती लगाए हुए हैं। कैबिनेट मंत्री का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वह 3 सितंबर का बताया जा रहा है। लेकिन भारत में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या इस वक्त दुनिया में सबसे ज्यादा आ रही है। और कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या में ब्राजील से भी आगे निकलने वाला है।

लेकिन यह भी बताया जा रहा है कि कैबिनेट मंत्री इमरती देवी ने यह बयान क्यों दिया दरअसल इमरती देवी एक बैठक में थी और इसी बैठक के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो रही है इतना कहकर वह बैठक से उठ कर चली गई। लेकिन जैसे ही वो बैठक को छोड़कर उठ कर गई वैसे ही खबर फैलने लगी की कैबिनेट मंत्री इमरती देवी में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं। और इन्हीं खबरों से उन्होंने नाराज होकर यह बयान दिया।

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैलता हुआ नजर आ रहा है पिछले 24 घंटे में अब तक सबसे ज्यादा मामले आए हैं पिछले 24 घंटे में 90 हज़ार से ज्यादा मामले सामने आए हैं कुल मामले 41 लाख को भी पार कर गए हैं पिछले दिनों से हर दिन कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या लाखों में बदल रही है । लेकिन कोरोनावायरस की इन खबरों को मुख्यधारा की मीडिया चैनल पर जगह नहीं मिल पा रही है


0 टिप्पणियाँ