ट्विटर पर बड़े हीरो बन रहे थे संजय राउत, संबित पात्रा ने ऐसे निकाला दी हेकड़ी
नई दिल्ली। फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच तकरार दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। दोनों तरफ से बयानबाजी का दौर शुरू है। कंगना पर हमला करते हुए शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने अपना अंदाज में हमला बोला। जिसपर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने अपने जवाब से उनकी बोलती बंद कर दी।
बता कि ट्विटर पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कंगना पर निशाना साधते हुए लिखा कि, “मेरी हिम्मत को परखने की गुस्ताखी ना करना, पहले भी कई तूफानों का रुख मोड़ चुका हूं।” इसको शायरी के साथ संजय राउत ने कैप्शन में जय महाराष्ट्र लिखा है।
सरकार को गिराने के लिए सामूहिक प्रयास कर रही है कांग्रेस और चीन: भाजपा
संजय राउत के इस ट्वीट पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने जोरदार प्रहार करते हुए उन्हें घेरा। उन्होंने लिखा कि, “यही तो दुनिया पूछ रही है …आख़िर ऐसा क्या है “हवेली” में जो आप “Drugs,Death & Dhoka” नामक तूफ़ान के रुख़ को किसी भी क़ीमत पर मोड़ना चाहते हो…”
संबित पात्रा के अलावा संजय राउत को अन्य लोगों ने भी जवाब दिया। शिखर सिंह ने लिखा कि, “जिसे तू तूफान बोल रहा है वो धूल थी क्योंकि, अभी तक तुझे तूफान से पाला नहीं पड़ा है। घमंड तो रावण का भी टूटा था तू तो फिर भी एक तुच्छ इंसान है। विनाश काले विपरीत बुद्धि”
घर बैठे भी कर सकते हैं मोटी कमाई
देखिए किस तरह से लोगों ने संजय राउत को जवाब दिया…
बालासाहेब ठाकरे जी को याद करो कभी उन्होंने इन कांग्रेसियों के सामने हाथ नहीं जोड़ें लेकिन आप लोग कुर्सी के लिए जो पार्टी देश के खिलाफ और सेना को गाली देती है उनके सामने हाथ जोड़कर खड़े हो गए बाला साहब ठाकरे अगर देखते होंगे वह भी सोचते होंगे इतना नीचे गिर जाओगे तुम कोई सोच नहीं सक
दरअसल कंगना ने हाल ही में एक ट्वीट में सवाल किया था, ‘मुंबई, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है?” उन्होंने 1 सितंबर की न्यूज रिपोर्ट को भी टैग किया था जिसमें संजय राउत ने कथित तौर पर कहा था कि अगर वह नगर की पुलिस से डरती हैं तो उन्हें वापस मुंबई नहीं आना चाहिए।” कंगना ने कहा था कि उन्हें ”बॉलीवुड में ड्रग माफिया” का पर्दाफाश करने के लिए हरियाणा या हिमाचल प्रदेश पुलिस की सुरक्षा चाहिए और वह मुंबई पुलिस की सुरक्षा स्वीकार नहीं करेंगी।’
इस पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कथित तौर पर कंगना को कहा था कि अगर उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है तो उन्हें यहां नहीं आना चाहिए।
इसके बाद कंगना ने ट्वीट किया था कि वह 9 सितंबर को मुंबई आ रही हैं और किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।
एक अन्य ट्वीट में कंगना ने लिखा था, ‘एक महान पिता की संतान होना ही आपकी एक मात्र उपलब्धि नहीं हो सकती, आप कौन होते हैं मुझे महाराष्ट्र प्रेम या नफरत का सर्टिफिकेट देने वाले? आपने यह कैसे निर्धारित कर लिया की आप महाराष्ट्र को मुझसे ज़्यादा प्रेम करते हैं? और अब मुझे वहां आने का कोई हक नहीं?’
रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया था अपना वीडियो, अब हो रहा है वायरल
PUBG को टक्कर देने आ रहे अक्षय कुमार के FAU:G
रिया चक्रवर्ती : एक डायन-हंट
रिया चक्रवर्ती - गोल्ड डिगर, तापसी पन्नू ?



0 टिप्पणियाँ